1. हाल ही में ​13 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ( International Day for Disaster Reduction ) मनाया गया है ।
Recently, International Day for Disaster Reduction has been celebrated by the United Nations on 13 October.


2. हाल ही में ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी को चिह्नित करने के लिए उनके सम्मान में 100 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया है ।
Recently Prime Minister Narendra Modi has released a special commemorative coin of 100 rupees in his honor to mark the birth centenary of Vijaya Raje Scindia, one of the founding members of BJP.


3. हाल ही में केरल सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र में पूरी तरह से डिजिटल हो गया है । केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके सभी पब्लिक स्कूलों की कक्षाएं उन्नत-तकनीक से लैस हैं ।
Recently Kerala has gone completely digital in the public education sector.  Kerala has become the first state in the country to have classrooms in all public schools equipped with advanced technology.


4. हाल ही में हरियाणा ​सरकार ने पूरी तरह से मल्टी-पैरामीटर प्रणाली से लैस मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब लॉन्च की है ।
Recently Haryana Government has launched a mobile water testing lab fully equipped with multi-parameter system.


5. हाल ही में ​‘Oxfam International’ द्वारा जारी Commitment to Reducing Inequality (CRI) Index अर्थात असमानता घटाने की प्रतिबद्धता सूचकांक में भारत को 158 देशों में से 129 वां स्थान मिला है । वर्ष 2020 के CRI सूचकांक में नॉर्वे टॉप पर रहा है । 
India has been ranked 129 out of 158 countries in the Commitment to Reducing Inequality (CRI) Index, recently released by Oxfam International.  Norway topped the CRI index of the year 2020.


6. हाल ही में लॉस एंजिल्स लेकर्स ने मियामी हीट को हराकर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैम्पियनशिप 2020 जीती है ।
Recently the Los Angeles Lakers defeated the Miami Heat to win the National Basketball Association (NBA) Championship 2020.


7. हाल ही में ​दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पेड़ों को संरक्षित रखने के लिए वृक्ष प्रत्यारोपण पॉलिसी को मंजूरी दी गई है ।
Recently tree transplant policy has been approved to preserve trees to make Delhi clean and green.


8. हाल ही में नागालैंड के पर्यावरण मंत्री 'सी एम चेंग' का COVID-19 के कारण निधन हो गया है ।
Recently, the Minister of Environment of Nagaland 'CM Cheng' has died due to COVID-19.


9. हाल ही में गोवा ​सरकार ने किसानों को PM-KISAN योजना से जोड़ने के लिए इंडिया पोस्ट के साथ साझेदारी की है ।
Recently the Government of Goa has partnered with India Post to connect farmers with PM-KISAN scheme.


10. हाल ही में ​कर्नाटक के पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान कार्लटन (Carlton Chapman) चैपमैन का निधन हो गया है ।
Recently Karnataka's former Indian football captain Carlton Chapman has passed away.