1. हाल ही में 24 सितम्बर को विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day) 2020 मनाया गया है । यह दिन सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह के दौरान मनाया जाता है । इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस का विषय (थीम) "सस्टेनेबल शिपिंग फॉर अ सस्टेनेबल प्लेनेट" है ।
Recently World Maritime Day 2020 has been celebrated on 24 September. This day is celebrated during the last week of September. The theme of World Maritime Day this year is "Sustainable Shipping for a Sustainable Planet".
2. हाल ही में सुप्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना ने “Kitchens of Gratitude” शीर्षक पुस्तक लिखी है । इस पुस्तक में उन्होंने अपनी खाने-खिलाने की पहल फीड इंडिया के बारे में लिखा है ।
Recently the famous chef Vikas Khanna has written a book titled "Kitchens of Gratitude". In this book, he has written about his feeding initiative, Feed India.
3. हाल ही में एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने रिटायर कर्नल डॉ. गिरिजा मुंगली को टास्क फोर्स में शामिल किया है ।
Recently the Asian Football Confederation (AFC) has included Retired Colonel Dr. Girija Mungali in the Task Force.
4. हाल ही मे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 'आरोग्य मंथन' 2.0 की अध्यक्षता की है ।
Recently, Union Health and Family Welfare Minister Dr. Harsh Vardhan has chaired 'Arogya Manthan' 2.0.
5. हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) के साथ समझौता किया है ।
Recently the Indo-Tibetan Border Police (ITBP) has tied up with the Uttarakhand Tourism Development Board (UTDB) of the Government of Uttarakhand to promote adventure tourism.
6. हाल ही में भारतीय नौसेना ने और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी (RAN) ने साथ मिलकर पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में नौसैनिक अभ्यास (Passage Exercise) शुरू किया है ।
Recently the Indian Navy and the Royal Australian Navy (RAN) together have started a naval exercise in the eastern Indian Ocean region.
7. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर ऐश बार्टी ने ब्रुकवाटर गोल्फ क्लब महिला चैंपियनशिप जीत ली है ।
Recently former cricketer Ash Barty has won the Brookwater Golf Club Women's Championship.
8. हाल ही में गूगल पे ने टोकनाइजेशन के साथ कार्ड-आधारित भुगतान के लिए VISA के साथ साझेदारी की है ।
Recently Google Pay has partnered with VISA for card-based payment with Tokenization.
9. हाल ही में मराठी एवं हिंदी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन हो गया है ।
Recently, famous actress Ashalata Wabgaonkar who has worked in Marathi and Hindi films has passed away.
10. हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एपीआई होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (API Holding) द्वारा मेडीलाइफ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (“Medlife”) के 100% इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है ।
Recently the Competition Commission of India (CCI) has approved the acquisition of 100% equity shares of MedLife International Private Limited ("Medlife") by API Holding Private Limited (API Holding).
0 Comments