1. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन {WHO} के स्वतंत्र पैनल ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को विश्व भर से चुने हुए 11 पैनलिस्ट के पैनल में शामिल किया है ।
Recently the World Health Organization {WHO} independent panel has included former Health Secretary Preeti Sudan in a panel of 11 selected panelists from all over the world.
2. हाल ही में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम {NSDC} एवं LinkedIn ने युवाओं को डिजिटल कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए साझेदारी की है ।
Recently National Skill Development Corporation {NSDC} and LinkedIn have partnered to provide digital skills training to the youth.
3. हाल ही में क्रिसिल {CRISIL: Credit Rating and Information Services of India Limited} ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी 9% तक घटने का अनुमान लगाया है ।
Recently CRISIL {CRISIL: Credit Rating and Information Services of India Limited} has projected India's GDP to decline by 9% in FY 2021.
4. हाल ही में 10 सितंबर 2020 को फ्रांस से आए पहले पांच राफेल एयरक्राफ्ट को भारतीय वायु सेना {IAF} द्वारा वायु सेना में शामिल कर लिया गया है ।
Recently the first five Rafale aircraft from France on 10 September 2020 have been inducted into the Air Force by the Indian Air Force {IAF}.
5. हाल ही में पुलिस अधिकारी पूनम खत्री का वुशु विश्व चैम्पियनशिप 2019 मैं जीता गया रजत पदक, ईरान की मरियम के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद स्वर्ण पदक में बदल दिया गया है ।
Recently the silver medal won by Police Officer Poonam Khatri at the Wushu World Championship 2019 has been changed to gold medal after Iran's Maryam failed in the dope test.
6. हाल ही में मास्टरकार्ड ने राष्ट्रीय डिजिटल मुद्राओं का आकलन करने के लिए "सेंट्रल बैंक डिजिटल कर्रेंसीज" (CBDCs) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है ।
Recently MasterCard has launched "Central Bank Digital Currencies" (CBDCs) platform for estimating national digital currencies.
7. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा '21वीं सदी में स्कूली शिक्षा' पर दो दिवसीय ई-सम्मेलन का आयोजन किया गया है । इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया ।
Recently a two-day e-conference on 'Schooling in the 21st century' has been organized by the Ministry of Education. This was addressed through video conferencing by the Prime Minister Shri Narendra Modi.
8. हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर श्री सिद्धरूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन करने की घोषणा की गई है ।
Recently the Central Government has announced the renaming of Hubli railway station in Karnataka to Shri Siddharudha Swamiji railway station.
9. हाल ही में भारत सरकार द्वारा बैंक उधारकर्ताओं को राहत देने का आकलन करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गई है ।
Recently, an expert committee has been constituted by the Government of India to assess the relief of bank borrowers.
10. हाल ही में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन वर्चुली किया गया है ।
Recently, the first trilateral dialogue between India-France-Australia has been organized with the aim of strengthening bilateral relations.
0 Comments